-
Advertisement
भारत गैस और इंडेन के ग्राहक अब WhatsApp से कराएं LPG सिलेंडर की बुकिंग; ये रहा नंबर
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल की इंडेन (Indane) और भारत गैस (Bharat Gas) के ग्राहक व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। कोरोना वायरस के चलते जिस तरह से देशभर में लॉकडाउन है, उसे देखते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों को यह सुविधा मुहैया कराने का फैसला लिया है। कंपनी ने अपने सभी ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी है। यानी अब बिना कहीं जाए घर बैठे आसानी से रसोई गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं।
भारत गैस के ग्राहक इस तरह कराएं बुकिंग

अगर आपको व्हाट्सएप पर गैस बुक करनी है तो आपको बीपीसीएल के स्मार्टलाइन नंबर को अपने व्हाट्सएप एप पर जोड़ना होगा। यह नंबर 1800224344 है। इस नंबर को जब आप अपने फोन में सेव करेंगे तो यह व्हाट्सएप पर भी दिखने लगेगा। जिसके बाद आपको ‘HI’ मैसेज करना है। जिसके बाद गैस बुक करने के लिए आप या तो ‘Book’ मैसेज भेज सकते हैं या फिर ‘1’ भेज सकता है। इसे भेजने के बाद आपकी गैस बुक हो जाएगी और आपको एक लिंक मिल जाएगा, जहां आप गैस की बुकिंग (Booking) का भुगतान कर सकते हैं।
इंडेन गैस के ग्राहक इस तरह कराएं बुकिंग

सबसे पहले आपको 7588888824 नंबर पर मैसेज करना होगा। मैसेज बॉकस में जाकर में रीफिल टाइप कर हैश का बटन दबाना होगा। इसके बाद आप अपने 16 Digit की कंज्यूमर ID दर्ज करें। यह ID गैस सिलेंडर बुकिंग कॉपी पर दर्शाई हुई है। बुकिंग के बाद ऑर्डर नंबर के स्टेट्स की रिपोर्ट भी मोबाइल वर्जन की APP पर देख सकते हैं। बुकिंग के बाद सिलेंडर आपके पास कब पहुंचेगा, संबंधित एजेंसी से वह कब रवाना किया गया, वह आपके पास कब तक पहुंच सकेगा, सिलेंडर कौन सी लोकेशन पर डिलिवर किया गया है, आपको इन सारे सवालों के जवाब आसानी से SoftWare के जरिये अब मिल सकेंगे। यानी आप पल–पल की अपडेट हासिल कर सकते हैं।
