-
Advertisement
हमीरपुर नप अध्यक्ष व पार्षद आमने-सामने, पुलिस तक जा पहुंचा मामला
हमीरपुर। हमीरपुर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास के खिलाफ नगर परिषद के पार्षद विनय कुमार ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षद ने अध्यक्ष के खिलाफ एसपी डा. आकृति शर्मा को शिकायत दी है। इस शिकायत में आरोप लगाया है कि नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की है।पार्शद ने इन टिप्पणियों के स्क्रीन शाट की कटिंग भी अपनी शिकायत में साथ जोड़ी है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
पार्षद विनय कुमार ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी कई तरह की टिप्पणियां नगर परिषद अध्यक्ष करते रहे हैं। नगर परिषद के टूअर में प्रवासी महिला को साथ ले जाने का भी मामला उठाया है साथ ही जाली मतों से जीतने की टिप्पणी पर भी रोष जताया है और नाम लेकर टिप्पणी करने से उनकी मान हानि हुई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। वहीं नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि उन्होंने इस बारे में कोई भी व्यक्तिगत टिप्पणी किसी के खिलाफ नहीं की है। उन्होंने कहा कि लिखा पर मैंने पर उसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। एसपी आकृति शर्मा का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। मामले की जांच एसएचओ कर रहे हैं।
