-
Advertisement
नाहन में अंधड़ से भारी भरकम पेड़ धराशायी, चपेट में आईं 10 गाड़ियां
Bad Weather: नाहन। पुलिस लाइन नाहन के समीप शनिवार तड़के भारी अंधड़ से भरकम एक पेड़ धराशायी हो गया। इस दौरान यहां पार्क किए 10 वाहन इसकी चपेट में आ गए। इनमें से पांच वाहनों (five vehicles) को भारी क्षति हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर वाहन पुलिस कर्मियों(Police personnel) के हैं। इन वाहनों को सड़क से निचली तरफ पार्क किया गया था।

कर्मचारी पेड़ की टहनियों को काटने में जुटे
पेड़ की चपेट में आए वाहनों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि कई वाहनों को सुबह के समय ही पेड़( Tree) के नीचे से हटा दिया गया, जिन्हें कम नुकसान हुआ है। जबकि, पेड़ के तने के नीचे आए वाहनों को हटाने का कार्य जारी है। कर्मचारी पेड़ की टहनियों को काटने में जुटे हैं, ताकि कंडम हुए वाहनों को बाहर निकाला जा सके।
फलदार पौधों को भी क्षति पहुंची

बता दें कि शुक्रवार रात को जिला सिरमौर में मौसम ने अचानक करवट ली। मध्यरात्रि के बाद जिले के कई हिस्सों में तेज गरज और अंधड़ के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। भारी अंधड़ के बीच लोगों की चिंता काफी बढ़ गई। इससे कई जगह फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. खासकर गेहूं की फसल को नुकसान होने की सूचना है। मैदानी और ऊंचाई वाले इलाकों में फलदार पौधों को भी क्षति पहुंची है। बहरहाल, नाहन शहर में पुलिस लाइन के समीप वाहनों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिरने की सूचना मिली है। शनिवार दोपहर बाद जिले के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली है।

यह भी पढ़े:बर्फ पर फिसलने के बाद सड़क पर पलटी एचआरटीसी, 12 हुए घायल
-एचके पंडित
