-
Advertisement
HPPSC: हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा 29 जून को, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
HPPSC: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से एचपीएएस (HPAS) परीक्षा-2025 की प्री परीक्षा की तिथि तय कर दी है। एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा (HAS Preliminary Exam ) 29 जून को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को जल्द ही एडमिट कार्ड (Admit Card )जारी किए जाएंगे

आयोग ने 13 अप्रैल 2025 को एचएएस परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को भरने की अधिसूचना दी गई थी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी दे दी है। राज्य लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की तिथि के लिए जारी नोटिफिकेशन में बताया है कि उम्मीदवारों को जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर अपने एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।
संजू चौधरी
