-
Advertisement
हिमाचल को मिले 293.36 करोड़ के पांच प्रोजेक्ट- विक्रमादित्य ने अनुराग को सराहा-कंगना पर साधा निशाना
Himachal gets 294 crore through CRIF: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (PWD Minister Vikramaditya Singh)ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से एक बड़ा सहयोग मिला है। सड़कों के नवीनीकरण और उत्थान के लिए पांच परियोजनाओं (Five projects)को कल स्वीकृति मिली है। इसमें सीआरआईएफ के माध्यम से लगभग 294 करोड़ रुपये का सहयोग मिला है। इनमें दो हमीरपुर, एक प्रोजेक्ट शिमला और एक-एक प्रोजेक्ट कांगड़ा और मंडी के लिए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि टिक्कर-जरोले-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी की सड़क के लिए 54.87 करोड़ रुपए, जिला हमीरपुर में सुजानपुर टिहरा से संधोल के लिए 41.10 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं, जिला हमीरपुर में नवगांव-बेरी सड़क के सुधारीकरण और नवीनीकरण के लिए 79.25 करोड़ मिले हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में गज खड्ड पर पुल बनाने के लिए भी 86.34 करोड़ रूपए रुपए जारी किए गए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh)ने ही इसका शिलान्यास किया था। जिला मंडी के बखरोट-करसोग-सनारली-सैंज मार्ग के लिए 31.80 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस तरह केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को कुल 293.36 करोड़ रुपए की मदद मिली है। सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास ही उनका लक्ष्य है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कई बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari)से मुलाकात की है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से पांच बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं।
सभी के योगदान से ही हिमाचल प्रदेश में विकास हो रहा है
विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ( MP Anurag Thakur)को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वे यह नहीं कहना चाहते कि सारा काम उन्होंने ही किया है। इसमें सभी का योगदान है। अनुराग ठाकुर उनके बड़े भाई हैं। सभी के योगदान से ही हिमाचल प्रदेश में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं। सभी सांसदों को हिमाचल के लिए इसी तरह के प्रोजेक्ट्स लेना चाहिए। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने मंडी की सांसद कंगना रनौत ( MP Kangana Ranaut)का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा है. विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कहा कि इमरजेंसी वाली एक्ट्रेस, जो माननीय सांसद भी हैं। उन्हें भी हिमाचल प्रदेश के लिए 8-10 प्रोजेक्ट लाने चाहिए।