-
Advertisement
बिग ब्रेकिंग: हिमाचल में 1 से 6 नवंबर तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
शिमला। हिमाचल में नवंबर माह के पहले सप्ताह स्कूल बंद रहेंगे। हिमाचल सरकार (Himachal Government) ने आगामी 1 नवंबर से 6 नवंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह फैसला शिक्षा विभाग ने नवंबर माह में दिवाली और भैया दूज के त्यौहार केा देखते हुए लिया है। मालूम हो कि 4 नवंबर को दिवाली है, जबकि 6 नवंबर को भैया दूज है। बता दें कि 7 नवंबर को रविवार पड़ने के चलते स्कूल 8 नवंबर को खुलेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक हिमाचल के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: HPBOSE: एसओएस के तहत 8वीं, 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को मांगे आवेदन
गौरतलब है कि बीते एक महीने में 550 छात्र कोरोना से संक्रमित पाए हैं। जिसमें से 250 एक्टिव मामले हैं। 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के 556 छात्र संक्रमित (Infected) पाए गए। सबसे अधिक 196 छात्र हमीरपुर जिले में संक्रमित पाए गए। वहीं, कांगड़ा में 173, ऊना में 104, मंडी में 26, शिमला में 22, किन्नौर में 14, कुल्लू में आठ, बिलासपुर में सात, सोलन में चार, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में एक-एक छात्र संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, खास बात यह है कि सिरमौर जिले से एक भी छात्र कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।
पांचवीं से सातवीं कक्षा के लिए भी खुल सकते हैं स्कूल
वहीं, अगर कोरोना (Corona) का ग्राफ निरंतर घटता चला गया तो आठ नवंबर से पांचवीं से सातवीं कक्षा के लिए भी स्कूल नियमित खुल सकते हैं। बता दें कि आगामी फैसले तक हिमाचल में 8वीं से 12वीं तक के छात्रों की नियमित कक्षाएं चलती रहेंगी।
कोरोना केस पाए जाने पर 48 घंटे के लिए बंद रहेंगे स्कूल
शिक्षा विभाग (Education Department) ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अगर किसी स्कूल में कोई छात्र कोरोना पॉजिटिव (Student Corona Positive) पाया जाता है तो उस स्कूल (School) को अगले 48 घंटे के लिए बंद (Closed) कर दिया जाएगा। यह निर्देश उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से जारी किए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

