-
Advertisement
HPBOSE चेयरमैन Dr. Rajesh Sharma को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे सीधा संवाद स्थापित
Dr. Rajesh Sharma : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh School Education Board) के चेयरमैन डाॅ राजेश शर्मा को कांग्रेस संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास चर्चा प्रभारी (Vikas Charcha In-Charge) नियुक्त किया गया है। चर्चा प्रभारी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे और सरकार और संगठन के बीच कड़ी का कार्य करेंगे।
सीएम सुक्खू का किया आभार व्यक्त
कांगड़ा जिला में पांच विकास चर्चा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिसमे नूरपुर विधानसभा की जिम्मेदारी डाॅ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) को दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष डाॅ राजेश शर्मा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) का आभार व्यक्त किया और अपनी ज़िम्मेदारी को पूरी कार्यनिष्ठा से निभाने की बात कही है।
-रविंद्र चौधरी
