-
Advertisement
HPBOSE Exam: डॉ. राजेश शर्मा पोर्टमोर स्कूल में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
HPBOSE Exam: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं इन दिनों प्रदेशभर में चल रही हैं। करीब दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने शिमला के ऐतिहासिक पोर्टमोर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पूरे प्रदेश में लगभग 2800 परीक्षा केंद्र बनाए
बोर्ड चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में लगभग 2800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में भी छात्रों को परीक्षा देने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड अपने कामकाज में आधुनिकीकरण और डिजिटाइजेशन को लगातार बढ़ावा दे रहा है। अब बोर्ड के प्रमाणपत्र और दस्तावेज डिजिलॉकर सहित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को प्रमाणपत्र के लिए बोर्ड कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्रों के लिए अलग परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं ताकि वे आरामदायक माहौल में परीक्षा दे सकें। साथ ही नकल जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि हर छात्र को निष्पक्ष अवसर मिल सके।
पाठ्यक्रम में नशा विरोधी अध्याय जोड़ा गया है
डॉ. शर्मा ने कहा कि छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम में नशा विरोधी अध्याय जोड़ा गया है। आने वाले शैक्षणिक सत्र में हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों और प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता से जुड़ा एक नया अध्याय भी पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना है, ताकि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों और इतिहास की भी जानकारी मिल सके।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
