-
Advertisement
CM सुक्खू ने मंत्रियों के अलावा सभी के कैबिनेट रैंक छीने, 20 फीसदी वेतन भत्तों पर भी रोक
CM Sukhu Withdrawal Cabinet Rank : हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के पार्ट दो के शुरू होने से ठीक पहले सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्णय लेते हुए विपक्ष के मुंह को बंद कर दिया है। सीएम सुक्खू ने मंत्रियों के अलावा सभी के कैबिनेट रैंक वापस ले लिए है। यही नहीं इनके 20 फीसदी वेतन भत्तों पर भी रोक लगा दी है। विपक्ष हमेशा कैबिनेट रैंक को लेकर शोर-शराबा करता रहता था। लेकिन सीएम सुक्खू ने ऐसी चाल चली कि अब विपक्ष की बोलती पूरी तरह से बंद हो गई है।
CM सुक्खू ने मंत्रियों के अलावा सभी के कैबिनेट
रैंक छीने, 20 फीसदी वेतन भत्तों पर भी रोक@SukhuSukhvinder @KSRathoreINC @rajeevbindal @BJP4Himachal @jairamthakurbjp @CMOFFICEHP @dprhp @VikramadityaINC @KavinderGupta https://t.co/ArL0STOhiU— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) March 17, 2026
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लिया गया है। अब तक चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन समेत विभिन्न बोर्ड, कॉर्पोरेशन और आयोगों के पदाधिकारियों को दी गई कैबिनेट रैंक समाप्त कर दी गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन पदाधिकारियों के वेतन/मानदेय का 20 प्रतिशत हिस्सा 30 सितंबर 2026 तक स्थगित रहेगा।सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए और संबंधित अधिकारियों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए। इस फैसले को प्रशासनिक सुधार और खर्चों पर नियंत्रण के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सरकार की कार्यप्रणाली पर व्यापक असर पड़ सकता है।
-पंकज शर्मा

