-
Advertisement
JEE एडवांस्ड में हैदराबाद जोन का जलवा, वीसी रेड्डी बने टॉपर
नई दिल्ली। इस साल JEE एडवांस्ड 2023 के नतीजों में हैदराबाद जोन (Hyderabad Zone) ने लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में बाजी मारी है। इसी जोन के सबसे ज्यादा प्रतिभागी इस परीक्षा में पास हुए हैं। रविवार को जारी रिजल्ट में हैदराबाद के वविला चिदविलास रेड्डी (VC Reddy) ने 360 में से 341 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, लड़कियों में हैदराबाद आईटी की ही नयनकांति नागा भव्य श्री सबसे आगे रहीं। उन्हें 360 में से 298 अंक प्राप्त हुए।
इस साल JEE एडवांस्ड की परीक्षा में 1 लाख 83 हजार 72 स्टूडेंट्स में से 43 हजार 773 ने क्वालिफाई किया। इसमें 36,204 लड़के और 7,509 लड़कियां शामिल हैं। जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा के लिए 125 विदेशी उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 108 उपस्थित हुए और 13 ने परीक्षा पास की है। आईआईटी गुवाहाटी ने यह एग्जाम टोटल 360 अंकों के लिए आयोजित की थी। इसके अंतर्गत फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स के लिए 120 अंक (पेपर 1 में 60, पेपर 2 में 60) कॉमन रैंक लिस्ट के लिए, एक उम्मीदवार को हर सब्जेक्ट में कुल नंबर्स का कम से कम 6.83 % और कुल अंकों का 23.89 % स्कोर करना होता है। इस परीक्षा में पर्सनल जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड उम्मीदवारों को नहीं भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़े:हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती
