- Advertisement -
जेईई मेन 2023 के पहले सत्र का रिजल्ट आज को घोषित कर दिया है। नौ लाख से भी अधिक छात्रों को जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र के रिजल्ट का इंतजार था। जेईई मेन में हिमाचल के मेधावियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार 100 पर्सेंटाइल लाने वाले छात्रों की संख्या 20 है। इन छात्रों में कौशल विजयवर्गीय, देशांक प्रत्ताप सिंह , हर्शुल संजय भाई, सोहम दास, दिव्यांश हेमेंद्र शिंदे और कृष गुप्ता शामिल है। शिमला के अर्णव सिंघल ने 99.62 परसेंटाइल स्कोर किया है। वहीं, हमीरपुर के तनिष्क शर्मा ने 99.0 3 परसेंटाइल हासिल किए हैं।
छात्र अपना स्कोर जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in व ntaresults.nic.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2023 सत्र 1 रिजल्ट को चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल यानी जेईई मेन सत्र 1 के एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। जेईई मेन जनवरी सत्र का फाइनल आंसर-की कल जारी किया गया था। फाइनल आंसर-की के साथ ही रिजल्ट के जल्द जारी होने की संभावना बढ़ गई थी। जेईई मेन 2023 सत्र 1 का आंसर-की और जेईई मेन रिजल्ट दोनों ही वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई रिजल्ट के साथ ही छात्र जेईई मेन 2023 टॉपर की लिस्ट भी चेक कर सकते हैं। जेईई मेन के टॉप 2,50,000 क्वालीफायर जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। रिजल्ट के आधार पर छात्रों को विभिन्न एनआईटी, जीएफटीआई और अन्य जेईई मेन भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।
- Advertisement -