-
Advertisement
इजराइल ने परमाणु ठिकानों पर फिर हमला बोला, जवाब में ईरान ने 150 मिसाइलें दागीं
Iran Israel War: इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने शनिवार सुबह इजरायल पर मिसाइल हमले किए, जिसमें विशेष रूप से इजरायल के उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाया गया। ईरान के हमले को देखते हुए इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में सायरन बजने लगे हैं और वहां की सरकार ने लोगों से बंकरों में शरण लेने का आग्रह किया है। यह घटना ईरान द्वारा इजरायल के विरुद्ध सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलों के दागे जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई, जिससे मिडिल-ईस्ट में संघर्ष बढ़ने और वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने का खतरा है।
Israel is under attack right now.!
Dozens of ballistic missiles are being launched from Iran toward Israel at this very moment. This footage was just taken, showing missiles fired toward Tel Aviv—a major population center in the Jewish homeland. Jerusalem may also be targeted.… pic.twitter.com/Ts3JChPwj1
— Greg Laurie (@greglaurie) June 13, 2025
लोगों की मौत 90 से ज्यादा लोग घायल
ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरीं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाने का दावा किया गया।यह हमले भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे तक जारी रहे। ईरान द्वारा किए गए हमले के बाद इजरायली सेना ने कहा-पिछले एक घंटे में ईरान ने इजरायल पर दर्जनों मिसाइलें दागी हैं, जिनमें से कुछ को रोक दिया गया। ईरान ने इजरायल के तेल अवीव और यरुशलम में हमले किए हैं।
इस बीच ईरान में सरकारी मीडिया ने बताया कि जवाबी हमले की आशंका को देखते हुए हवाई सुरक्षा को फिर से सक्रिय कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव ने आक्रामकता को और आगे बढ़ा दिया है।
पंकज शर्मा
