-
Advertisement
जय बाबा केदार के जयघोष के बीच केदारनाथ के कपाट बंद, पंच विग्रह डोली ऊखीमठ रवाना
Kedarnath Temple Doors Closed: केदारनाथ मंदिर के कपाट आज भाई दूज के पावन पर्व के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। हजारों श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान पूरी केदारघाटी हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी। इस मौके पर सीएम धामी भी धाम पहुंचे। अब छह माह तक बाबा केदार की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। कपाट बंद होने के मौके पर केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। आज अपने भक्तों के साथ बाबा केदार की डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी।
बाबा केदार की दिव्य नगरी केदारनाथ धाम के कपाट आज पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल हेतु बंद हुए।
बाबा केदार से प्रार्थना है कि वे समस्त भक्तों पर सदा अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। 🙏#KedarnathDham #HarHarMahadev pic.twitter.com/ZMYEVC1XxQ— Kunwar Pranav Singh Champion (@PranavChampion) October 23, 2025
केदारनाथ भगवान की चल विग्रह पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप में गत दिवस विराजमान कर दिया गया था। मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया विशेष पूजाओं के साथ सुबह चार बजे से शुरू हो गई थी।आज सबसे पहले केदारनाथ भगवान की चलविग्रह पंचमुखी डोली को सभामंडप से बाहर लाया गया। इसके बाद डोली को मंदिर की परिक्रमा कराई गई। प्रक्रिमा के बाद जयकारों के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। शुरुआत से ही केदारनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों का रैला उमड़ पड़ा। बुधवार को भी पांच हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे। केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
