-
Advertisement
Himachal के इस जिला में Auto की आवाजाही को मिली हरी झंडी, ये रहेंगी शर्तें
कुल्लू। लॉकडाउन-4 की गाइडलाइन के अनुरूप कुल्लू (Kullu) जिला प्रशासन ने ऑटो (Auto) चलाने की सर्शत अनुमति दे दी है। दो माह से बंद ऑटो की आवाजाही मंगलवार से शुरू हो जाएगी। लेकिन इस दौरान शर्त यही है कि ऑटो में केवल एक ही सवारी बैठा सकेंगे। इसके लिए किराया भी प्रशासन ने तय किया है। ऑटो को सैनिटाइज भी रोजाना करना होगा। इनके चलने का समय सुबह नौ से शाम चार बजे तक तय किया गया है। ज़िला में दो माह से घर बैठे ऑटो चालकों ने ऑटो चलाने की इजाजत मिलने के बाद राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें: सरकार के आदेशों का कड़ाई से पालन करें Private School वरना होगी कड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें: First Hand: सरचू में Police Post व मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश, ऐसा क्यों करना पड़ा जाने
जानकारी देते हुए ऑटो यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि दो माह बाद सड़कों पर चलने वाले ऑटो में एक ही सवारी बैठेगी और ऑटो में सैनिटाइजर (Sanitizer) भी रखना होगा। इसके साथ ही ऑटो को सैनिटाइज भी करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दो माह से बेकार बैठे ऑटो चालकों की खराब हो चुकी आर्थिक दशा को ध्यान में रखते हुए ऑटो चालकों को भी राहत के तौर पर आर्थिक पैकेज दें, ताकि उनकी दिक्कतें कुछ कम हो सकें। राजकुमार ठाकुर ने कुल्लू सहित भुंतर, मौहल, पतलीकुहल व मनाली के ऑटो चालकों से आग्रह किया है कि वह जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का ठीक से पालन करें। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन से मांग कि हैं कि सरकारी कार्यालय से कर्मचारियों के छुट्टी के समय भी उन्हें ऑटो चलाने की अनुमति दी जाए, ताकि कर्मचारियो को अपने घर जाने में कोई असुविधा ना हो और हमारा घर भी चल सके।

