-
Advertisement
Shimla में Landslide गाड़ियां दबी,चंडीगढ-मनाली फोरलेन पर सैकड़ों लोग फंसे-हालात बदतर
Himachal Landslide: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश से नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात की बारिश से चंडीगढ़-मनाली फोरलेन तीन जगह फिर से बंद हो गया है। मंडी ओट, कैंची मोड़ और जोगनी माता के समीप लैंडस्लाइड (Landslide) से सड़क रात से ही अवरुद्ध है। जोगनी नाले का पानी फोरलेन पर बह रहा है। हालत देखकर ही डर लगने लगता है। आज सुबह शिमला में लैंडस्लाइड होने से उसमें दो गाड़ियां मलबे में दब गई हैं।
चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
हालत इस वक्त सबसे बदत्तर चंडीगढ़-मनाली फोरलेन की बनी हुई है। जगह-जगह बंद होने से सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। जिससे भारी संख्या में लोग परेशान हैं। आज भी चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) है। प्रदेश में 458 सड़कें बंद हैं जिनमें तीन नेशनल हाईवे (NH) भी शामिल हैं। कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में सबसे अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं। बिजली आपूर्ति और जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क अवरोधों के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित जिला कुल्लू है, जहां 73 सड़कें बंद हैं, उसके बाद मंडी में 58 सड़कें हैं और शिमला में 58 सड़कें हैं।
अभी तक 247 लोगों की जान गई व 329 लोग घायल हुए
प्रदेश में बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। जानकारी के मुताबिक, 681 वितरण ट्रांसफार्मर बाधित हुए हैं। कुल्लू और शिमला जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कुल्लू में 145 और शिमला में 63 डीटीआर बाधित हैं। कुल्लू में, अचानक आई बाढ़ खराब लाइनों और गिरे हुए पेड़ों के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा राज्य भर में 182 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं। मंडी जिला विशेष रूप से बुरी तरह प्रभावित है जहां 58 योजनाएं प्रभावित हुई है, जबकि कांगड़ा और शिमला में 41.41 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। राजस्व विभाग-डीएम सेल की संचयी क्षति रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मानसून के मौसम में 247 लोगों की जान गई है और 329 लोग घायल हुए हैं।
-संजू
