-
Advertisement
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला: CO समेत 5 जवान शहीद, परिवार के 2 सदस्यों की भी मौत
नई दिल्ली। मणिपुर में आज उग्रवादियों ने घात लगा कर असम राइफल्स की एक बटालियन के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में कमांडिंग ऑफिसर समेत पांच जवानों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विपल्व त्रिपाठी और उनके बेटे की जान इस हमले में चली गई। रक्षा मंत्री ने उग्रवादियों के कायराना हमले की निंदा की है। साथ ही शहीदों के प्रति दुख जताया है।
राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा , “मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुआ कायर्तापूर्ण हमला बेहद दर्दनाक और निंदनीय है। देश ने सीओ 46 एआर समेत पांच बहादुर जवानों और दो परिवार के सदस्यों को खो दिया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। जल्द ही दोषियों को के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
यह भी पढ़ें: आतंकी संगठन ने भेजा पत्र, शिमला रेलवे स्टेशन और मंदिरों को बम से उड़ाने की दी धमकी
अभी तक किसी ने नहीं ली है हमले की जिम्मेदारी
घटना म्यांमार सीमा से सटे चुराचांदपुर जिले में हुई है। अभी तक किसी भी उग्रवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं है। कथित तौर पर उग्रवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे एक काफिले पर हमला किया। सेना के सूत्रों के अनुसार, काफिले में त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ अधिकारी के परिवार के सदस्य भी थे।
घटना पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है। सीएम एन बीरेन सिंह ने ट्वीट कर लिखा,”46 एआर के काफिले पर आज हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिसमें सीओ और उनके परिवार सहित कुछ जवानों की मौत हो गई है… राज्य बल और अर्धसैनिक उग्रवादियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अपराधियों को न्याय की जद में लाया जाएगा।’’
मणिपुर में शनिवार को घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स की एक बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर (CO) समेत पांच जवानों की मौत हो गई है। इस हमले में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और उनके बेटे की भी मौत हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए इस हमले की निंदा की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
