-
Advertisement
NIT हमीरपुर भर्ती मामले में राणा ने अनुराग को घेरा, CBI जांच की मांग
हमीरपुर। एनआईटी (NIT) हमीरपुर में भर्तियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस (Congress) उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) पर निशाना साधा है। वहीं, मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग उठाई है। राणा ने कहा कि अगर यह जांच सीबीआई से होती है तो इस भर्ती घोटाले में करोड़ों का गोलमाल सामने आएगा। अनुराग पर हमला करते हुए राणा ने कहा कि एनआईटी हमीरपुर में हुए भर्ती घोटाले पर वह चुप क्यों हैं। राणा ने तंज कसते हुए कहा कि कहीं भर्ती घोटाले में किसी समझौते के कारण तो यह चुप्पी नहीं साधी गई है।
यह भी पढ़ें: शहीद Ankush के नाम पर बनेगा द्वार, परिजनों को Twenty Lakhs देगी Jai Ram सरकार
पढ़े लिखे हिमाचली युवाओं के हितों पर डाका डाला गया
उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा नियंत्रित व संचालित एनआईटी हमीरपुर में भाई-भतीजा व समुदाय विशेष के नाम पर अंधाधुंध भर्तियां हुई हैं। इस भर्ती (Recruitment) भ्रष्टाचार के कारण जहां एक ओर पढ़े लिखे हिमाचली युवाओं के हितों पर डाका डाला गया है, वहीं नियमों को ताक पर रखकर निजी संस्थानों से पढ़े लोगों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर एनआईटी में काम करने वाले सैकड़ों स्थानीय लोग संस्थान के पक्षपाती रवैये से आहत और प्रताड़ित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: निरमंड में हादसा, खाई में गिरी Car- चालक की मौके पर गई जान
एनआईटी हमीरपुर के कार्यालय को छोटा UP बनाने का सफल प्रयास
राणा ने कहा क्योंकि एनआईटी हमीरपुर मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डिवेलपमेंट के अधीन आता है और अनुराग ठाकुर वर्तमान में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की ओर से जनादेश हासिल करके प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में इस भर्ती घोटाले की जवाबदेही व जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि होने के नाते अनुराग ठाकुर की भी बनती है, लेकिन अनुराग ठाकुर हैं कि वह इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। एनआईटी में भर्तियों को लेकर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बड़े घोटाले को अंजाम देकर एनआईटी हमीरपुर के कार्यालय को छोटा उत्तर प्रदेश (UP) बनाने का सफल प्रयास किया गया है। राणा ने कहा कि इस भर्ती घोटाले के सामने आने के बाद एनआईटी हमीरपुर में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि पहले से मौजूद योग्य फेक्लटी भी इस भर्ती भ्रष्टाचार पर हाहाकार मचाए हुए है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

