-
Advertisement
NAHI | Four Lane | Kiratpur Manali |
Last Updated on February 8, 2023 by sintu kumar
सुंदरनगर। किरतपुर.मनाली फोरलेन के निर्माण से विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को ग्राम पंचायत डैहर, बरोटी, सोहर, चनोल और तलेली के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर से मिला। ग्रामीणों को फोरलेन से संबंधित आ रही परेशानियों को लेकर समस्या के बारे में सोहनलाल ठाकुर को अवगत करवाया। सोहनलाल ठाकुर ने प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों तथा ग्रामीणों के साथ एक संयुक्त बैठक की।