-
Advertisement
स्कूल बस की टक्कर में बाइक सवार युवक की हालत गंभीर, PGI रेफर
हमीरपुर। हमीरपुर (Hamirpur) में सोमवार शाम ताल कस्बे के पास एक तेज रफ्तार बाइक (Overspeed Bike) और निजी स्कूल बस (School Bus) में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई। अस्पताल में दाखिल युवक की हालत गंभीर बताई जाती है।
युवक की पहचान साहिल कुमार पुत्र राजेश कुमार गांव अमनेड ग्राम पंचायत ताल जिला हमीरपुर के रूप ने हुई है। हादसे का कारण बाइक का ओवरस्पीड होना और युवक का हेलमेट न पहना होना (Without Helmet) बताया जा रहा है। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) के लिए रैफर किया गया है। पुलिस ने दोनों गाडियों को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
