-
Advertisement
Himachal: इन कांग्रेसियों ने दी इस्तीफे की चेतावनी, दयाल प्यारी से जुड़ा है मामला- जाने
शिमला। सिरमौर (Sirmaur) के पच्छाद की पूर्व बीजेपी नेता दयाल प्यारी की दिल्ली में कांग्रेस (Congress) में एंट्री से पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस (Pachhad Block Congress) ने मोर्चा खोल दिया है। इस्तीफे देने की चेतावनी दी है। ब्लॉक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता आज शिमला कांग्रेस कार्यालय राजभवन पहुंचे और पार्टी में दिल्ली से की जा रही एंट्री पर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Congress President Kuldeep Rathore) से नाराजगी जाहिर की। साथ ही मंडल को अनदेखा करने पर सभी नेताओं ने इस्तीफे देने की बात भी कही। पच्छाद ब्लॉक अध्यक्ष बेलीराम शर्मा कहना है कि ब्लॉक कांग्रेस दयाल प्यारी के कांग्रेस में आने पर एतराज नहीं है, लेकिन जिस तरह से ब्लॉक जिला कांग्रेस को नहीं पूछा गया और दिल्ली में जाकर उनको कांग्रेस में शामिल किया गया है, उससे कार्यकर्ता काफी आहत हैं और काफी कार्यकर्ता इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर से तीन सौ कार्यकर्ता मिलने आए हैं और पैराशूट से कांग्रेस में एंट्री पर अपनी नाराजगी जाहिर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सुधीर शर्मा बोले धर्मशाला MC में कांग्रेस का मेयर-डिप्टी मेयर बनाने का प्रयास जारी, पढ़ें इंटरव्यू
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यदि उन्हें शामिल करना था तो सबसे पहले ब्लॉक और जिला कमेटी को भी अपने विश्वास में लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी को कांग्रेस में शामिल करना है तो सबसे पहले ब्लॉक को पूछना पड़ता है, लेकिन कांग्रेस दिल्ली (Delhi) में बैठ कर लोगों को शामिल किया जा रहा है, जोकि कभी सहन नहीं किया जाएगा। इस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा। उन्होंने कहा कि राजीव शुक्ला कौन होते हैं, सीधे किसी को भी पार्टी में एंट्री करवाने वाले।
बता दें कि दयाल प्यारी ने बीजेपी से टिकट ना मिलने पर उपचुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। विगत दिनों दयाल प्यारी ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला (Himachal Congress in-charge Rajiv Shukla) की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

