-
Advertisement
कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में कार; मालिक ने सौंपी चाबियां, चपरासी को भी SUV
Last Updated on November 5, 2023 by Soumitra Roy
हरियाणा के पंचकूला की मिस्टकार्ट फार्मा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस दिवाली जेब और दिल खोलकर गिफ्ट दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर कार दी है। इस साल की दिवाली कर्मचारियों के लिए बेहद खास बन गई है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है।
सपना पूरा करने में कर्मचारियों का बड़ा हाथ
कंपनी के मालिक एमके भाटिया का मानना है कि जब वह चंडीगढ़ आए थे तो उनकी आंखों में एक सपना था, जिसे पूरा करने में उनके कर्मचारियों का बहुत बड़ा हाथ है। उनका मानना है कि कर्मचारियों की मेहनत से ही उन्होंने सफलता और अपना सपना साकार किया है। एमके भाटिया ने बताया कि इसी बजह से उन्होंने कर्मचारियों को ये गिफ्ट देने का मन बनाया।
#WATCH | Panchkula, Haryana: A pharma company owner, M. K. Bhatia, gifts cars to his employees ahead of Diwali. pic.twitter.com/SVrDbAWlc1
— ANI (@ANI) November 4, 2023
12 कर्मचारियों को टाटा पंच कार तोहफे में
कंपनी के मालिक ने कहा कि कर्मचारियों को कारों की चाबियां सौंपी गई है। अभी तक फिलहाल 12 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की गई है। वहीं जो बाकी 38 कर्मचारी है उन्हें भी कारें दी जाएंगी। कंपनी ने अपने 12 कर्मचारियों को टाटा पंच कार तोहफे में दी। काम करने वाले कर्मचारियों में से कई ऐसे भी हैं जिन्हें कार चलानी भी नहीं आती। बता दें कि कार पाने वालों में चपरासी मोहित भी शामिल हैं। मोहित को भी एसयूवी कार गिफ्ट की गई है।