-
Advertisement
श्री नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की Pickup नहर में गिरी,दो बच्चों सहित चार की मौ#त
Accident News : हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी (Shri Naina Devi) के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप नहर में गिरने से दो बच्चों सहित चार की मौ#त हो गई। हादसे में तीन से चार लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे (Accident) के वक्त वाहन में कुल 24 से 26 लोग सवार थे। हादसा पंजाब (Punjab) के लुधियाना में जगेड़ा नहर पुल मलेरकोटला रोड पर महिंद्रा पिकअप गाड़ी के नहर में गिरने से हुआ।
नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप नहर में गिरी, 2 बच्चों समेत 4 की मौ#त……….जीवन की रिपोर्ट @CMOFFICEHP @AAPPunjab @DGPPunjabPolice @BhagwantMann @himachalpolice pic.twitter.com/HVxyPwbh6J
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) July 28, 2025
लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी
बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग लुधियाना (Ludhiana) के गांव माणकवाल के रहने वाले थे। हादसे के वक्त वाहन ओवरलोड था। जानकारी के अनुसार एक वाहन को ओवरटेक करते वक्त वाहन का संतुलन बिगड गया और ये सीधे नहर में जा गिरा। पुलिस ने लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।
-पंकज शर्मा
