-
Advertisement

Haroli मारपीट मामले में 4 महिलाओं समेत 5 के खिलाफ Police ने किया मामला दर्ज
ऊना। हरोली उपमंडल के बाथू मेंहुई मारपीट के मामले में घायलों ( Injured) की मेडिकल रिपोर्ट( medical report) आने के बाद पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 5 लोगों को आरोपी बनाते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर डंडों व पत्थरों से हमला किया था। जबकि इसी दौरान हमलावर पक्ष की एक महिला ने दूसरे पक्ष की महिला को बुरी तरह काट खाया था। पुलिस( Police) घटना की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में बड़ा हादसा, डंगे से गिरा मलबा- 2 की गई जान, तीन घायल
मिली जानकारी के मुताबिक बाथू निवासी साक्षी ठाकुर का आरोप था कि ओंकार सिंह ने 21 जून को उस पर और पति वीरेंद्र सिंह पर पत्थरों से हमला कर दिया। वीरेंद्र सिंह ने जब ओंकार सिंह का विरोध किया तो दूसरे पक्ष से रमा देवी, आशा देवी, अंजू देवी और भजनो देवी ने वीरेंद्र सिंह और साक्षी पर डंडों से हमला कर दिया। जिसमें यह दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के दौरान पीड़ित महिला ने किसी तरह अपने भाई को फोन कर मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां और भाई मौके पर पहुंचे, जबकि आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमलावर पक्ष की एक महिला अंजू देवी ने पीड़िता की माता की उंगलियों और बाजू को बुरी तरह से काट खाया। जबकि आरोपियों ने इन चारों पर डंडे और पत्थरों से हमला कर इन्हें बुरी तरह घायल कर डाला। घटना के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका मेडिकल किया गया। शनिवार को पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 325 और 34 के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली अनिल कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।