-
Advertisement
Baijnath में मेला व्यापारियों का SDM Office के बाहर धरना-प्रदर्शन
Mahashivratri Mahotsav Baijnath: बैजनाथ। राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ (Mahashivratri Mahotsav Baijnath) में मेला व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय (SDM Office) के बाहर आज धरना-प्रदर्शन (Protest) किया। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ना तो मेला ग्राउंड (Mela Ground) का रास्ता ठीक कर रहा है और ना ही शौचालयों का निर्माण किया है।
इस पर बैजनाथ व्यापार मंडल (Baijnath Vyapar Mandal) के प्रधान मनोज कपूर ने व्यापारियों की परेशानी प्रशासन को बताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की समस्याओं से निजात दिलाई जाए।
-शिव सूद

