-
Advertisement
ऊना जेल में भिड़े कैदी- गुगु गैंग ने ली जिम्मेदारी ,अमरीश राणा का साथ देने वालों को दी धमकी
Himachal News: जिला ऊना की बनगढ़ जेल में बंद कैदियों में भिड़ंत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जेल में बंद अमरीश राणा के साथ हाथापाई की घटना हुई है। इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात गुगु गैंग ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। हालांकि यह घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ और प्रशासन में हड़कंप मच गया।उधर जेल प्रशासन का कहना है कि मारपीट तो नही हुई लेकिन थोड़ी दी धक्कामुक्की हुई है।
जेल प्रशासन ने आंतरिक स्तर पर जानकारी जुटानी शुरू की
जाहिर है अमरीश राणा को जेल में अन्य बंदियों के साथ किसी बात को लेकर हाथापाई का सामना करना पड़ा। ये लोग राजीव कौशल गुगु गैंग के बताए जा रहे है और सोशल मीडिया पर मारपीट करने की जिम्मेदारी व अमरीश राणा का साथ देने वालो को भी भुगतान के लिए तैयार रहने की धमकी दी है । मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने आंतरिक स्तर पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही अमरीश राणा को सुरक्षा कारणों से किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।गौरतलब है कि अमरीश राणा को पूर्व में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बाद में प्रदेश सरकार ने उसके अच्छे आचरण को देखते हुए शेष सजा माफ कर दी थी। जेल से बाहर आने के बाद उस पर फिर से विवादों के साये मंडराने लगे।
न्यायिक हिरासत में है अमरीश राणा
16 अप्रैल 2025 को गगरेट थाना में एक स्टोन क्रशर संचालक ने अमरीश राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि अमरीश राणा ने मारपीट की और उनकी मशीनों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के उपरांत पुलिस ने 5 जून 2025 को अमरीश राणा को दो अन्य साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में है और जिला जेल में बंद है।
सोशल मीडिया पर गुगु गैंग द्वारा जिम्मेदारी लेने की पोस्ट के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पोस्ट की सत्यता, घटना की पृष्ठभूमि और जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच की जा रही है।
राणा को किसी दूसरी जेल में भेजा दिया जाएगा
एसडीएम ऊना एवम जेल प्रशासक अभिषेक मित्तल ने कहामारपीट तो नही हुई लेकिन थोड़ी दी धकामुक्की हुई है यदि मामला ज्यादा बड़ा होता तो हम इसका मेडिकल न करवाते लेकिन अमरीश राणा को किसी दूसरी जेल में भेजा दिया जाएगा इस पर विचार किया जा रहा है ।
सुनैना जसवाल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
