-
Advertisement
हिमाचल में अगले दो दिन तक नहीं चलेंगी प्राईवेट बसें, हड़ताल का ऐलान
सुनैना जसवाल/ ऊना। हिमाचल प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन(Himachal Private Bus Operators Union) ने अगले दो दिनों तक परिवहन सेवाओं को ठप रखने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार सुबह सवेरे निजी बस ऑपरेटर्स यूनियन(Private Bus Operators Union) ने अचानक हड़ताल का ऐलान करते हुए सभी बसों को आईएसबीटी (ISBT)में पार्क कर दिया था। इसके बाद दोपहर यूनियन की अहम बैठक भी बुलाई गई थी। निजी बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक में आने वाले 2 दिनों तक प्राइवेट बस सर्विस (Private Bus Service)को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया है।
सरकार का कानून पूरी तरह से अन्याय पूर्ण
मंगलवार बाद दोपहर हुई प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन की बैठक के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया यह कानून पूरी तरह से अन्याय पूर्ण है वह इस कानून के खिलाफ हर ड्राइवर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी प्रकार का कानून लागू करने से पहले संबंधित वर्ग को भी विश्वास में लेना चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए चालकों पर कुठाराघात किया है जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

