-
Advertisement
हिमाचल में कांग्रेस का एक पूर्व विधायक हो उठा आग बबूला-करने लगा नारेबाजी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के अंतर्गत मोरसिंघी पंचायत के कसोल में उप स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Center in Kasol) को लेकर कांग्रेस ने उग्र रवैया अपनाया। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर (Ex MLA. Bambar Thakur) की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सदर विधायक की अगुवाई में संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी (Slogans) की गई। बंबर ठाकुर का कहना है कि कसोल उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास कांग्रेस सरकार के शासनकाल में वर्ष 2017 में हुआ है। लेकिन अब वर्तमान विधायक एक बार फिर इसी उप स्वास्थ्य केंद्र में आकर भूमि पूजन का ड्रामा करने का प्रयास कर रहे हैं। बंबर ठाकुर ने कहा कि इससे पहले बल्हचुराणी स्वास्थ्य केंद्र को लेकर भी यही प्रयास किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अगर बीजेपी ने कांग्रेस से 50 वर्षों का लेखा मांगा तो जवाब देना मुश्किल हो जाएगाः बोले जयराम

उन्होंने कहा कि बिलासपुर के सिंथेटिक ट्रैक के लिए भी कांग्रेस शासनकाल में आठ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। बाकायदा अब इसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन यहां पर भी वर्तमान विधायक द्वारा (Bhoomi Pujan) भूमि पूजन किया गया, जोकि समझ से परे है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी भी इस मसले पर मूकदर्शक बने हुए हैं। जबकि इस मसले को लेकर उचित कदम उठाए जाने चाहिए थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
