-
Advertisement
![National Hindi News](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/11/perfume-morning.jpg)
हर मौसम में हमेशा ठंडी लगती है परफ्यूम, जानिए क्या है कारण
इंसान सुंदर दिखने के लिए कई तरह की चीजें इस्तेमाल करता है। अगर बात किसी फंक्शन पर जाने की हो तो वह सुंदर और सबसे अलग दिखने के लिए बहुत सी चीजें लगाता है। फिर चाहे वो सर्दी का मौसम हो या गर्मी का। शरीर पर लगाने वाली हर चीज का अपना एहसास होता है। आमतौर पर जब हम परफ्यूम्स (perfumes) इस्तेमाल करते हैं तो हमें ठंडक महसूस होती है।
ये भी पढ़ें-ज्यादा ठंड लगना भी सेहत के लिए घातक, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
परफ्यूम में कई रासायनिक पदार्थ होते हैं। परफ्यूम में तरल पदार्थ जैसे पानी, अल्कोहल, पेट्रोल आदि होते हैं, जिनकी वजह से ताप देने पर ये हवा में गैस बनकर उड़ जाते हैं। परफ्यूम व पेट्रोल आदि को गैस में बदलने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है। परफ्यूम जल्द ही गैस में कन्वर्ट हो जाता है। परफ्यूम जैसे ही शरीर के साथ छूता है वैसे ही यह अल्कोहल गैस के रूप में आने लग जाता है। इस दौरान शरीर से गर्मी बाहर निकलती है और फिर लिक्विड ठंडा लगता है। पानी सतह की गर्मी को भाप में बदल देता है, जिस कारण गर्मी निकल जाती है और सतह ठंडी हो जाती है।