-
Advertisement
डाक विभाग में GDS के पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती का मौका, आज से आवेदन शुरू
Postal Department GDS Recruitment: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया (GDS Online Engagement Schedule-II July 2026) के तहत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 23,757 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आज, 31 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026 तय की गई है। हिमाचल के लिए 335 पद निधार्रित किए गए हैं।
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) पास होना अनिवार्य है। 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषयों में पासिंग मार्क्स होना आवश्यक है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
बिना किसी परीक्षा के होगी सीधी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के किया जाएगा। चयन 10वीं के अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। मेरिट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूर्ण रूप से निशुल्क है।
आवेदन की शुरुआत: 31 अगस्त 2026
अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2026
कैसे करें आवेदन?
आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध ‘Registration/Apply’ लिंक पर क्लिक करें।
‘New Candidate Registration’ पर क्लिक कर अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई अन्य सभी डिटेल्स भरें।
फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा और परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जायेगा। हालांकि, मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
