-
Advertisement
Shillai | Custom | Himachal |
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ के पांच गांवों में सामाजिक एवं शादी समारोहों के दौरान शराब परोसने और अन्य महंगे रीति रिवाजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये फैसला गांव के ही बुद्धिजीवियों और युवाओं ने लिया। इसको लेकर नाया गांव के महासू देवता मंदिर परिसर में पांच गांवों के लोगों की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। इस दौरान कुछ रीति रिवाजों को कम करने और सादे तरीके से निभाने के लिए लोगों ने अपने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि शादी समारोह और पार्टियों में शराब परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। लड़की की शादी में दहेज लेने व देने की परंपरा को भी बंद किया गया।