-
Advertisement
महेंद्र के बाद अब Bindal के खिलाफ नारेबाजी, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
नाहन। सिरमौर (Sirmaur) जिला की नाहन विधानसभा क्षेत्र की रामपुर-भारापुर पंचायत में शनिवार को विधायक बिंदल के पहुंचने पर ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। विधायक के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही कांग्रेस ने विधायक पर यहां चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप भी लगाए और प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। दरअसल रामपुर भारापुर पंचायत में भी रविवार को पहले चरण में पंचायत चुनाव होने हैं। लिहाजा ग्रामीणों सहित कांग्रेस ने भी विधायक के यहां पहुंचने पर ऐतराज जताते हुए चुनाव आचार संहिता (Election Code Of Conduct) के उल्लंघन के आरोप लगाए। कांग्रेस (Congress) ने विधायक पर यहां चुनाव प्रचार करने की बात कही है। विधायक के सामने ही ग्रामीणों ने उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस ने जहां विधायक बिंदल पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए है। वहींस बीजेपी विधायक बिंदल ने भी पार्टी समर्थित प्रत्याशी पर हमला करने का आरोप जड़ा है।
नाहन कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष ज्ञान चंद ने कहा कि जब रामपुर-भारापुर पंचायत में भी 17 जनवरी को मतदान होना है और 15 तारीख की शाम को प्रचार थम चुका है। तो आज 16 तारीख को डॉ. राजीव बिंदल को यहां आने की क्या जरूरत पड़ी। ज्ञान चंद ने कहा कि इसकी शिकायत सेक्टर आफिसर से कर दी गई है, जोकि मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, बीजेपी विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने चुनाव प्रचार के आरोप को सिरे से नकारते हुए विधायक बिंदल ने कहा कि उनके पार्टी समर्थित उपप्रधान पद के प्रत्याशी पर कांग्रेस के लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला किया, जिसकी एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। वह धौलाकुआं में थे, तो हाल चाल जानने के लिए वह भी वहां पर पहुंचे। तभी कांग्रेस के लोगों ने यह सब हंगामा किया। पुलिस ने भी मौके का पूरा जायजा लिया है।
यह भी पढ़ें: राठौर के निशाने पर HPU में नियुक्तियां, धांधली का जड़ा आरोप- आंदोलन को चेताया
बता दें कि इससे पहले बीजेपी (BJP) सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी लोगों के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। मामला 14 जनवरी से पहले का है। उन्हें उस समय अपने ही गृह जिला ( Home district) में अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब वे एक इलाके में अपने समधी के के लिए वोट मांगने गए थे। मंत्री जी की ही पार्टी यानी बीजेपी कार्यकर्ताओं ( BJP workers)ने उनके सामने ही गो बैक के नारे लगाने शुरु कर दिए। कर्नल इंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट से जिला परिषद सदस्य के लिए बीजेपी समर्थित चंद्रमोहन शर्मा चुनावी मैदान में है। उनके खिलाफ निर्दलीय के रूप में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के समधी पृथ्वीराज धूमल बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। जब महेंद्र सिंह समधी के प्रचार के लिए पहुंचे तो चंद्रमोहन शर्मा के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


