-
Advertisement
बैकफुट पर एसपी Sanjeev Gandhi, कोर्ट का तर्क Advocate General के मार्फत दाखिल हो याचिका
SP Sanjeev Gandhi : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एसपी रहे संजीव गांधी (Sanjeev Gandhi) इन दिनों चर्चा में चल रहे हैं। संजीव गांधी ने सुक्खू सरकार के मनाही के बावजूद विमल नेगी केस की सीबीआई (CBI) जांच को हाईकोर्ट की डबल बेंच में चुनौती दी थी। लेकिन अब उन्होंने बैकफुट पर आते हुए अपनी याचिका वापस ले ली है। दरअसल हाईकोर्ट के रजिस्ट्री ने तर्क दिया है कि हिमाचल सरकार की ओर से ही चुनौती दी जा सकती है व इसके लिए एडवोकेट जनरल (Advocate General) के जरिये ही कोर्ट में याचिका दाखिल करनी होगी।
सुक्खू सरकार ने चुनौती देने से किया था इंकार
बीते शुक्रवार को गांधी ने हिमाचल हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दी थी और एक एलपीए याचिका कोर्ट में दाखिल की थी। दरअसल विमल नेगी (Vimal Negi Case) केस में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सुक्खू सरकार (Sukhu Govt) ने भी इन आदेशों को चुनौती देने से साफ मना किया था। लेकिन एसपी गांधी ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में चुनौती दे दी। हालांकि, हाईकोर्ट (High Court) में उनकी याचिका लिस्ट नहीं हुई थी। इससे पहले ही उन्होंने शुक्रवार शाम को इसे वापस ले लिया। चूंकि हाईकोर्ट के रजिस्ट्री ने तर्क दिया कि सरकार की ओर से ही इसे चुनौती दी जा सकती है और एडवोकेट जनरल के जरिये ही कोर्ट में याचिका दाखिल हो सकती है।
-संजू
