-
Advertisement
कोरोना संक्रमित छिपणू में दे सकते हैं State Co Operative Bank की परीक्षा
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य कोऑपरेटिव बैंक(HP State Co-Operative Bank) में सहायक प्रबंधक ( Assistant Manager) के पद की भर्ती के लिए 11 अक्तूबर को जिला मंडी के विभिन्न केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में एडीएम श्रवण मांटा ने बताया कि निवारक उपायों के मद्देनजर कोरोना पॉजिटिव उम्मीदवार डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर छिपणू में परीक्षा दे सकते हैं। डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर छिपणू को कोरोना पॉजिटिव उम्मीदवारों( Corona positive candidates) के लिए विशेष परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस विशेष परीक्षा केन्द्र डीसीसी छिपणू में डा. रजनीश को केंद्र अधीक्षक के रूप तैनात किया गया है। डा. रजनीश उक्त परीक्षा के लिए केन्द्र में विशेष प्रबन्ध करेंगे और कोविड केयर सेंटर में सेवाएं दे रहे कुछ कर्मचारियों को भी ड्यूटी के लिए तैनात करेंगे।
ये भी पढ़ेः राज्य सहकारी बैंक असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन
जाहिर है इन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के कुल 28 पदों पर भर्ती के लिए 14 मार्च 2020 को विज्ञापन जारी किया था और आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल 2020 रखी गई थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



