-
Advertisement
स्कूल जा रहे बच्चों पर किया आवारा कुत्तों ने हमला, मेयर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे पिता
Shimla News: शिमला शहर में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के साथ साथ बंदरों की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। राजधानी में लावारिस कुत्तों ने तीन स्कूली बच्चों (Three school children)पर हमला किया। हमले में दो छात्र लहूलुहान हुए हैं। सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की घटना है। जानकारी के अनुसार बच्चे स्कूल आ रहे थे। ढली टनल के पास आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। टांगों पर गहरे घाव पड़े हैं। तीनों बच्चों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल (IGMC Hospital) लाया गया है।
आज हाउस में मामला लाया जाएगा मामला
इस पर एक छात्र के पिता ने नगर निगम मेयर कार्यालय ( MC Mayor Office)के बाहर धरने पर बैठ गए। बच्चे की पिता कर्मचंद भाटिया ने कहा कि हर दिन ऐसे मामले हैं, आज मेरे बेटे को काट दिया और अन्य बच्चों को भी काटा, लेकिन कोई इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा किरे बच्चे को यदि वहां मौजूद सफाई कर्मचारी नहीं बचाते तो उनके जीने का सहारा हमेशा के लिए छिन जाता। उन्होंने नगर निगम से आवारा कुत्तों के साथ- साथ बंदरों की समस्याएं से भी स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। ऐसे में कब नगर निगम कार्रवाई करेगा। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस मामले को लेकर आज हाउस में मामला लाया जाएगा।
संजू चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
