-
Advertisement
सुख सरकार के 365 दिनः धर्मशाला में हुआ सीएम सुक्खू का रोड शो, मंच पर पहुंचे
पंकज नरयाल / धर्मशाला। सुख सरकार (Sukh Sarkar) का आज एक साल यानी 365 दिन (365 Days) का कार्यकाल पूरा हो गया। इस उपलक्ष्य में धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड (Police Ground Dharamshala) में व्यवस्था परिवर्तन के एक साल का जश्न (Celebration) मनाया जा रहा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मंच पर पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंच पर मौजूद है। सीएम प्रदेश सरकार के एक साल का लेखा- जोखा जनता के सामने रखेंगे।
इससे पहले धर्मशाला पहुंच कर सीएम ने कचहरी चौक से रैली स्थल कर रोड शो किया। सीएम ने धर्मशाला पहुंचने पर सबसे पहले शहीद स्मारक में शहीदों के श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता इस जश्न के लिए पहुंचे हुए हैं। सीएम सुक्खू यहां सजे मंच से अपनी सरकार के एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा सबके सामने रखेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आना था लेकिन सर्दी जुकाम होने के कारण वो यहां नहीं आएगी।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उधर प्रदेश के कोने- कोने के लोग पुलिस ग्राउंड में पहुंचे हैं। नेता अपने अपने समर्थकों के साथ नाटी डाल रहे हैं। सीएम सुक्खू यहां पर रोड शो भी करेंगे।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विप्लव ठाकुर भी कार्यक्राम में शिरकत करेने पुलिस ग्राउंड पहुंची।

