-
Advertisement
Breaking:पेंपा सीरिंग ने तिब्बती PM पद की ली शपथ- Dalai Lama ने दिया वर्चुअली आशीर्वाद
मैक्लोडगंज। पेंपा सीरिंग (Penpa Tsering) ने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष (Prime Minister) की शपथ ग्रहण कर ली है। शपथ ग्रहण तिब्बती सुप्रीम जस्टिस कमिश्नर (Tibetan Supreme Justice Commission) के ऑफिस में बेहद सादे तरीके से आयोजित हुआ। सुप्रीम जस्टिस कमिश्नर सोनम नोरबू डगपो ने उन्हें शपथ दिलवाई व पेंपा को खता भेंट किया। सबसे बडी बात शपथ ग्रहण के दौरान ये रही कि तिब्बती धार्मिक गुरू दलाई लामा (Dalai Lama) ने पेंपा को वर्चुअली आशीर्वाद दिया। इससे पहले निर्वतमान सिक्योंग डाॅ लोबसंग सांग्ये (Dr. Lobsang Sangye) ने पेंपा सीरिंग को कदम सिशि डेकी की मुहर सौंपी। ये मुहर सातवें दलाई लामा की मानी जाती है। इसे सत्ता हस्तांतरण के वक्त सिक्योंग के सुपुर्द किया जाता है। इसके साथ ही सांग्ये ने पेंपा को खता भेंट किया।
यह भी पढ़ें: Dalai Lama: क्रोध, भय और संदेह हमारे Immune System को खा जाते हैं

याद रहे कि पेंपा सीरिंग निर्वासित तिब्बतियों के अगले पांच साल के लिए (Sikyong) सिक्योंग यानी पीएम चुने गए हैं। पेंपा सीरिंग को 34,324 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी केलसंग दोरजे औकातत्संग को 28,960 मत हासिल हुए। 11 अप्रैल 2021 को दुनिया भर में निर्वासित तिब्बतियों के चुनाव का अंतिम दौर पूरा होने के बाद 14 मई को आधिकारिक तौर पर चुनाव नतीजे घोषित किए गए थे। आज शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही पेंपा आधिकारिक तौर पर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के पांच साल के लिए प्रधानमंत्री (Sikyong i.e PM) बन गए हैं। इन्हें तिब्बती समुदाय (Exiled Tibetans) में सिक्योंग कहा जाता है। कोविड नियमों की पालना के तहत शपथ ग्रहण में 3 ही लोग मौजूद थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

