-
Advertisement
HPBOSE: 10 वीं व 12 वीं कक्षा के नियमित छात्रों की टर्म-1 की परीक्षाएं 15 सितंबर से , शेड्यूल यहां पर
धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड( HPBOSE)10वीं व 12वीं कक्षा के नियमित छात्रों की टर्म वन की परीक्षाएं 15 सितंबर से आयोजित करवाने जा रहा है। इसके लिए बोर्ड की ओर से शेड्यूल ( schedule) जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डा सुरेश सोनी का रहना है अगर छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों के इस संबंध में कोई आपत्ति है तो वो 15 दिन के भीतर शिक्षा बोर्ड की ई मेल पर दर्ज करवा सकता है। दसवीं श्रेणी के नियमित छात्रों ( Regular Students)की परीक्षा प्रातःकालीन सत्रः 8:45 से 12:00 बजे तक होगी और 15 सिंतबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। इसके अलावा 12 वीं परीक्षा 12 सिंतंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें:शिक्षा बोर्ड कार्यालय में भरे जाने है इन श्रेणियों के आठ पद, यहां देखें डिटेल
10 वीं कक्षा की डेटशीट
12 वीं कक्षा की डेटशीट

छात्र, अविभावक व अध्यापक वर्ग व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग से सुझाव प्राप्त करने के दृष्टिगत इन दिनांक सूचियों को बोर्ड की वेबसाईट www.hpbose.org पर अपलोड किया जा रहा है। सम्बन्धित वर्ग अपने सुझाव बोर्ड की ई मेल आई0डी0 (E-mail ID) [email protected] पर 15 दिनों के भीतर प्रेषित कर सकते है, इसके उपरान्त इन दिनांक सूचियों को अन्तिम रूप से जारी कर दिया जाएगा।
नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं लिखित परीक्षा 6 से 9 सितंबर ,2022 तक संचालित होगी। यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं (NSQF के अतिरिक्त) सम्बन्धित राजकीय एवं सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों में आन्तरिक रूप से संचालित करवाई जाएगी।
परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह विषय बार प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि व समय जानने के लिए अपने विद्यालय प्रमुख से 06.09.2022 से पूर्व सम्पर्क करें ।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


