-
Advertisement
घाटी में हुए Terrorists Attack के बीच आज सुबह सामने आई रुला देने वाली ये तस्वीर
घाटी में आज सुबह के ताजा आतंकी हमले में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हर किसी को रुला देने वाली है। सोपोर में हुए आतंकी हमले (Terrorists attack) में सेना का एक जवान शहीद हुआ है, तीन घायल हुए हैं। इसी दौरान जिस नागरिक की मौत (Civilian death) हुई है, वह अपने तीन साल के पोते (Three-year-old grandson) के साथ दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान हमले में उसकी मौत हो गई। घटना से अनजान बच्चे को ये भी पता नहीं था कि उसके दादा की मौत हो चुकी है। वह दादा की मौत के बाद भी उनके शव पर ही काफी देर तक बैठा रहा।

इसी दौरान सैन्य जवानों की नजर उस बच्चे पर पड़ी। किसी तरह जवानों ने अपनी जान पर खेलकर बच्चे को बचाने के लिए कदम आगे बढ़ाए। खैर बच्चे को बचा लिया गया। लेकिन इस वाक्या ने सबको रुला दिया है। याद रहे कि जम्मू-कश्मीर कि सोपोर (Jammu and Kashmir’s Sopore) में बुधवार सुबह सीआरपीएफ (CRPF) के गश्ती दल पर आतंकियों ने हमला किया। ये वाक्या उसी दौरान का है। घाटी में बौखलाए आतंकी संगठन हर रोज अपनी इस तरह की हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि, सेना ने उनके मंसूबों को लगातार ढिगाने का काम किया है।
https://twitter.com/irfanquraishi85/status/1278194698171977728
