-
Advertisement
Domino’s में आटे के ऊपर लटका टॉयलेट ब्रश, तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश
देश-विदेश में ज्यादातर लोगों को डोमिनोज (Domino’s) का पिज्जा खाना बहुत पसंद है। हाल ही में डोमिनोज के एक आउटलेट की तस्वीर वायरल हुई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, बेंगलुरु के एक स्टोर में पिज्जा बनाने के लिए गूंथे हुए आटे से भरे ट्रे के ऊपर पोछा और टॉयलेट ब्रश टंगा हुआ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- इस बल्ब से कम आएगा बिजली का बिल, ब्लूटूथ से कनेक्ट होकर सुनाएगा गाने
ट्विटर पर ये फोटो @Tushar_KN नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। फोटो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा बेंगलुरु के एक डोमिनोज आउटलेट से तस्वीरें, जिसमें पिज्जा के आटे की ट्रे के ऊपर सफाई के मोप्स लटके हुए थे। एक शौचालय ब्रश, पोछा और कपड़े दीवार पर लटके देखे जा सकते थे और उनके नीचे आटे की ट्रे रखी हुई थी। प्लीज घर का बना खाना खाएं।
Photos from a Domino’s outlet in Bengaluru wherein cleaning mops were hanging above trays of pizza dough. A toilet brush, mops and clothes could be seen hanging on the wall and under them were placed the dough trays.
Please prefer home made food ? pic.twitter.com/Wl8IYzjULk
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) August 14, 2022
वहीं, इस मामले में डोमिनोज का कहना है कि डोमिनोज स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए विश्व स्तरीय प्रोटोकॉल का पालन करता है। डोमिनोज का कहना है कि हमारे एक स्टोर से जुड़ी एक घटना हमारे संज्ञान में लाई गई थी। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये एकल घटना है और हमने संबंधित रेस्तरां के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
