-
Advertisement
इंदौर में पिज्जा गर्ल पर चार लड़कियों ने बरसाएं लात-घूंसे डंडे से भी मारा
Last Updated on June 14, 2022 by sintu kumar
मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पिज्जा कंपनी की महिला कर्मचारियों ने आपसी विवाद के चलते अपनी एक साथी की सरेराह पिटाई कर दी। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामला द्वारिकापुरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां फूड कंपनी डोमिनोज में काम करने वाली नंदिनी यादव ने पिंकी और तीन महिला साथियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। हालांकि मौके पर लोग जमा थे, लेकिन दर्द से कराह रही लड़की की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। पीड़िता को यह कहते हुए भी सुना गया कि वह जाकर पुलिस में शिकायत करेगी, जिसके बाद महिलाओं ने जवाब दिया, जाओ और शिकायत करो। आखिरकार लड़की पास के एक घर में छिपकर खुद को बचाने में कामयाब रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में पीड़िता ने चारों महिलाओं के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें- स्टंट कर रहा था स्पाइडर-मैन, हुआ खतरनाक हादसा, देखें वायरल वीडियो
नंदिनी का आरोप है कि वह शनिवार को अपने काम पर जा रही थी उसी दौरान पिंकी ने अपनी तीन अन्य महिला साथियों के रोका और जमकर पिटाई की। वह जमीन पर गिर गई, वह लोगों से मदद मांगती रही, मौके पर कई लोग थे मगर कोई बचाव और मदद के लिए आगे नहीं आया।सोशल मीडिया पर इसी मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार लड़कियां एक लड़की को घेर कर मार रही है। इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया है कि सभी पांचो लड़कियां डोमिनोज कंपनी में काम करती है और उनका आपसी विवाद है। उसी के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
–आईएएनएस