-
Advertisement
सीएम जयराम बोले: केंद्र के समक्ष उठाया जाएगा ट्रांस गिरी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलवाने का मामला
शिमला। ट्रांस गिरी (Trans Giri) क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलवाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष यह मामला प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। यह बात शनिवार को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने सिरमौर जिला के ट्रांस गिरी क्षेत्र के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल को शनिवार को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ट्रांस गिरी क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र और हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से यह मामला उठाएगी। सीएम जयराम ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ लगते जौनसार क्षेत्र को पहले ही जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें:सीएम जयराम बोले: यूक्रेन में हिमाचल के 317 विद्यार्थी, सबको सकुशल लाया जाएगा वापस
उन्होंने कहा कि वे सिरमौर (Sirmaur) जिला के ट्रांस गिरी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा प्रदान करने का मामला एक बार पुनः केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे ना केवल इस क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त एवं विशेष बजट का प्रावधान सुनिश्चित होगाए बल्कि क्षेत्र के लोगों की चिरलंबित मांग भी पूरी होगी। सांसद एवं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, सीएम के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा और हाटी समुदाय के विभिन्न प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


