-
Advertisement
यूको बैंक में अप्रेंटिस के 530 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए 25 सीटें; जानें आवेदन प्रक्रिया
Bank Job 2026: बैंक क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। यूको बैंक (UCO Bank) ने अप्रेंटिसशिप के तहत देशभर में 530 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 25 पद आरक्षित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
14 से शुरू हुए आवेदन, 29 अक्टूबर तक का मौका
हालांकि भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 14 अक्टूबर से हो चुकी है और अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 तय की गई है। आवेदन आनलाइन कर सकते है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in (करियर सेक्शन) या beep.bfsissc.com पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश: फॉर्म भरने से पहले सभी अभ्यर्थियों को एनएटीएस पोर्टल (nats.education.gov.in) पर जाकर खुद को पंजीकृत (Register) करना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है।
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर होगी।
छूट: आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क
यूको बैंक की ओर से आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 800 रुपये और General/ OBC/ EWS फीमेल वर्ग से आने वाली अभ्यर्थियों को फीस 600 रुपये जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग को फीस के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 100 प्रश्न (100 नंबर)समय अवधि: 60 मिनट (1 घंटा)रहेगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी।चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान 16,650 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। आवेदन पत्र भरने से पहले अभ्यर्थी यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
पंकज शर्मा
