-
Advertisement
ऊना में पकड़ाया नकली दवाओं का गोदाम, अब मास्टरमाइंड की तलाश में छापे
नरेंद्र कुमार/ ऊना। ऊना की ग्राम पंचायत बसोली (GP Basoli Near Una) में शुक्रवार को पुलिस ने नकली दवाओं (Fake Medicines) का एक बड़े गोदाम (Warehouse) का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस के छापे में नकली और प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। हालांकि, पुलिस के छापे की भनक गोदाम के संचालक को लग गई थी, इसीलिए दवाओं को जलाकर सबूत मिटाने के प्रयास किए गए। पुलिस मास्टरमाइंड (Mastermind) की तलाश में कई जगह छापे मार रही है।
इस मामले का मास्टरमाइंड यूपी का रहने वाला बताया जाता है, जो करीब 25 साल से वहां रह रहा है। वह एक निजी स्कूल का भी संचालक बताया जाता है। छापे के दौरान पुलिस को एक सेप्टिक टैंक (Septic Tank) से दवाओं को रैप करने वाले पेपर रोल भी बड़ी मात्रा में मिले हैं। पुलिस अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर जांच में आगे बढ़ा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इन दवाओं का मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing) इसी जगह पर होता था या किसी अन्य स्थान पर।

दवाओं को भेजेंगे फोरेंसिक लैब
पुलिस ने अभी तक मास्टरमाइंड के दो ठिकानों पर छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा में माल बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा बरामद की गई सभी दवाइयां कब्जे में ली गई है, जिन्हें फॉरेंसिक लैब (Forensic Lab) में जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ-साथ जली हुई दवाइयों को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े:विजिलेंस ने NHAI के इंजीनियर को 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

