-
Advertisement
डैम से छोड़ा पानी: पार्वती नदी का जल स्तर बढ़ा- कसोल में दो सैलानी बहे
Himachal News: जिला कुल्लू में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर मणिकर्ण घाटी (Manikaran Valley)में पार्वती परियोजना के तहत बरशैणी डैम (Barshaini Dam)से बिना सूचना के पार्वती नदी में आज पानी छोड़ा गया। इससे पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया और कसोल में नदी किनारे से 2 सैलानियों के नदी में बह जाने की सूचना है। एक का शव बरामद कर दिया गया है, जबकि दूसरे की अभी तलाश जारी है। वायरल वीडियों में दो लोग नदी में बहते हुए नजर आ रहे हैं ।
दोनों सैलानियों को तलाश जारी
सूचना के अनुसार, पांच टूरिस्ट नदी किनारे बैठे हुए थे। अचानक पार्वती नदी में जल स्तर बढ़ा। इसकी चपेट में पांच टूरिस्ट आए। इनमें से तीन लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मृतक टूरिस्ट की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रेस्क्यू टीमें दूसरे लापता टूरिस्ट की तलाश में जुटी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों को तलाश कर रहा है। साथ ही स्थानीय रेस्क्यू दल की टीम भी सैलानी को तलाश कर रहे हैं। मणिकर्ण पुलिस स्टेशन के एसएचओ संजीव वालिया ने मामले की पुष्टि की है।
हूटर बजाए बगैर डैम से पानी छोड़ा
डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि अब तक की जानकारी यह है कि बिना पूर्व सूचना और हूटर बजाए बगैर डैम से पानी छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट भी नदी किनारे बैठे हुए थे। उन्होंने देशभर से कुल्लू-मनाली पहुंच रहे टूरिस्ट से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की है।
तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
