-
Advertisement
WHO की इस वैज्ञानिक ने बताए भारत में कोरोना विस्फोट के पीछे की असली वजह
जिनेवा। हमारे देश में कोरोना( corona) लगातार कहर बरपा रहा है। तमाम एहतियाती उपाय करने के बाद हर दिन संक्रमित मामलों( Infected cases) में रिकार्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी बीच डब्ल्यू एचओ की प्रमुख वैज्ञानिक इस के पीछे के कारणों का खुलासा किया है। एएफपी के साथ एक इंटरव्यू में सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि भारत में कोविड-19 का वेरिएंट बहुत अधिक संक्रामक है और तेजी से यह लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इसके प्रभावी होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह वैक्सीन से होने वोली प्रोटेक्शन को भी रोक सकता है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल के एक जिला में दीवारों पर चस्पा दिए हैं पोस्टर-पढ़ लेना वरना देना पड़ेगा जुर्माना
डब्ल्यू एचओ की वैज्ञानिक ( WHO Scientist ) ने चेताया कि भारत में जो स्थित हम देख रहे हैं वह संकेत देते हैं कि यह वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। स्वामीनाथन ने कहा, कोविड -19 का बी .1.167 वेरिएंट स्पष्ट रूप से कोरोना विस्फोट का प्रमुख कारक है , जिसे पहली बार पिछले अक्टूबर में पता चला था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में आगे रहा कि यह वेरिएंट काफी खतरनाक है जो शरीर मे एंटीबॉडी बनाने से भी रोकता है और पुराने वेरिएंट के मुकाबले काफी तेजी से म्यूटेट करता है। स्वामीनाथन का कहना है कि अमेरिका और ब्रिटेन इसे गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने भारत में कोरोना विस्फोट के लिए लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना के वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है।
