-
Advertisement
महंगाई के खिलाफ महिला #Congress का हल्ला, गले में प्याज व आलू की माला डाल किया प्रदर्शन
शिमला। बढ़ती महंगाई के खिलाफ हिमाचल महिला कांग्रेस (Women Congress) ने शिमला में हल्ला बोला। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज व आलू की मालाएं डालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से लेकर डीसी ऑफिस (DC Office) तक रैली निकाली। महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मोदी सरकार के जनविरोधी निर्णयों को जनता से धोखा करार दिया।
यह भी पढ़ें: महिलाओं और बच्चों के साथ बढ़ते अपराधों पर फूटा महिला कांग्रेस का गुस्सा, किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: नोटबंदी के चार साल पूरे, Rathore बोल: आज के दिन को विश्वासघात दिवस के रूप में मना रही Congress
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जेनब चंदेल ने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की जरूरी चीजें दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। आलू, प्याज़, तेल से लेकर सभी जरूरी वस्तुओं कर दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। इतिहास में पहली बार मोदी सरकार (Modi Govt) की गलत नीतियों से आलू 50 रुपये किलो से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल सिद्ध हो रही है। यह डबल इंजन की नहीं बल्कि ट्रबल इंजन की सरकार है। जनता को इसके खिलाफ अब घरों से बाहर निकलना होगा, ताकि बीजेपी सरकार के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सके।
यह भी पढ़ें: हिमाचल #Youth_congress अध्यक्ष पद की ताजपोशी में रोड़ा, शिकायतों के बीच इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न

उन्होंने कहा कि एक तरफ आलू, प्याज, दालों व आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार बिजली, पानी व अन्य करों के बोझ से लोगों को दबा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) के चलते सरकार ने प्रदेश के लोगों को कोई भी राहत नहीं दी। जैनब ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी के लिए इनकी संवेदना खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार जमाखोरी को बढ़ावा दे रही है। सरकार का किसी भी चीज पर कोई नियंत्रण नहीं है। सब कुछ राम भरोसे चल रहा है। बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने डीसी को एक ज्ञापन भी दिया।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ BJP में शामिल हुईं खुशबू सुंदर: सोनिया को पत्र लिखकर की बड़े नेताओं की शिकायत


