-
Advertisement
तीर्थन नदी में बही बेंगलुरू की पर्यटक महिला
कुल्लू। कुल्लू जिले (Kullu) के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (Great Himalayan National Park) में घूमने गईं एक पर्यटक महिला रविवार दोपहर तीर्थन नदी (Teerhan River) में बह गई। पर्यटक महिला अपने पति के साथ घूमने गई थी। प्रवेश द्वार में तैनात वन विभाग के कर्मियों ने इस पर्यटक जोड़े को बिना गाइड के जाते देखा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला की तलाश नदी में शुरू कर दी है। मगर अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चला है। नदी में बही महिला पर्यटक की पहचान किरण पातमा (49) पत्नी दीपक पातमा निवासी-86 ए शोभा मेलचाइट जक्कुर प्लांटेशन रोड बेंगलुरू-67 के रूप में हुई है। पुलिस लोगों के साथ मिलकर किरण पातमा की तीर्थन नदी में तलाश कर रही है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े:बाबा बालक नाथ मंदिर में चेन स्नैचिंग करते धराई महिला
