-
Advertisement
दांतों का पीलापन इन दादी-नानी के नुस्खों से करें दूर, मोती सी आएगी चमक
दांतों का पीलापन (Yellowing of teeth) अकसर शर्मिंदगी महसूस करवाने को मजबूर करता है। हम किसी महफिल या किसी कार्यक्रम में बैठे हों तो खुल कर मुस्कुरा (Smile) भी नहीं सकते हैं। इसका कारण दांतों का पीला होना होता है। इसके लिए हम कई जतन भी करते हैं मगर समस्या से निजात (Solve the Problem) नहीं मिल पाती है और हम मन मसोस कर रह जाते हैं। दूसरी बात चेहरा चाहे कितना भी सुंदर क्यों ना हो अगर दांत पीले हैं तो समझ लो ग्रहण लगने वाली बात है। वहीं कई लोग तो मजाक भी कर देते हैं। बाजार में कई टूथपेस्ट ब्रांड इस पीलेपन को दूर करने का दावा तो करते हैं मगर हकीकत में कुछ भी नहीं होता है और समस्या बरकरार रहती है। मगर कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे होते हैं जिनका प्रयोग करने से इस समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। ज्यादातर दादी-नानी के ऐसे नुस्खे (Most of the grandmother’s recipes like this) होते हैं जो कई तरह की समस्याओं के लिए फिट बैठते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि ये नुस्खे क्या हैं और इनको इस्तेमाल कैसे किया जाता है। पीले दांतों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए अपने ब्रश पर थोड़ा बेकिंग सोडा (Bakingsoda) लगा लें और ब्रश करें।
यह भी पढ़ें:इन आदतों को डालेंगे तो आपके बच्चे हमेशा रहेंगे फ्रेश और फिट
यदि आप 15 या 20 दिन तक ब्रश करेंगे (Will brush for 15 or 20 days) तो आपके दांत सफेद होने लगेंगे। इसके अलावा सरसों का तेल और सेंधा नमक मिलाकर भी मंजन करने से पीले दांत सफेद होने लगते हैं। इसका कारण यह है कि नमक में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इसमें आयरन, आयोडीन, लिथियम, सोडियम, फास्फोरस, पोटेशियम, क्रोमियम, सोडियम क्लोराइड जैसे मिनरल पाए जाते हैं। वहीं सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर अंगुली से मलें। इससे दो या तीन बार ही प्रयोग करने से दांत साफ हो जाएंगे। इसके अलावा नींबू या संतरे के छिलकों को दांतों पर रगड़ने से भी दांत साफ हो जाते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व (Nutrients) दांतों से मैल और पीलापन दूर कर देते हैं। इस नुस्खे से कुछ ही दिन बाद आराम मिल जाता है। मगर दांतों को ज्यादा रगड़ने से बचना चाहिए। इसके अलावा मार्केट में स्ट्रॉबेरी वाले कई टूथपेस्ट मिलते हैं। मगर स्ट्रॉबेरी को सीधा दांतों पर लगाकर दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी को पहले दांतों पर रगड़ लें और उसके बाद ब्रश करें। फिर इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। आपके दांत मोतियों की तरह चमक उठेंगे।
