-
Advertisement

ओमिक्रोन के खतरे के बीच यूपी में नाइट कर्फ्यू, शादियों में 200 लोगों की अनुमति
लखनऊ,। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन न के बढ़ते खतरे के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने शनिवार से रात का कर्फ्यू फिर से लगाने का निर्णय लिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा शादियों के लिए 200 मेहमानों की ऊपरी सीमा लागू होगी और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी।यह निर्णय राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए लिया गया है।
ये भी पढ़ें-पंजाब के किसानों को चरणजीत चन्नी का गिफ्ट, 2 लाख तक के कर्ज माफी का ऐलान
प्रिय प्रदेशवासियों,
देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के दृष्टिगत कल से प्रतिदिन, रात्रि 11 बजे से प्रातः 05 बजे तक प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।
हम आपकी सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
कोविड गाइडलाइंस का पालन करें। मास्क जरूर लगाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 24, 2021
इस बीच देशभर में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) से संक्रमिक लोगों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,650 नए मामले सामने आए हैं और 374 लोगों की मौत हुई है। देश में ओमिक्रॉन मामलों की संख्या बढ़कर 358 हो गई। नई मौतों के साथ, देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,79,133 हो गई है। पूरे देश में ओमिक्रॉन संक्रमण की संख्या 358 हो गई है। हालांकि, कुल ओमिक्रोन पॉजिटिव में से 114 को छुट्टी दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक 17 राज्यों ने ओमिक्रॉन संक्रमण की सूचना दी है।पिछले 24 घंटों में 7,051 रोगियों के ठीक होने से रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,42,15,977 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में वैक्सीटन की कुल 57,44,652 खुराकें दी गई, जिससे भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज शुक्रवार सुबह तक 140.31 करोड़ तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 17.97 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।