-
Advertisement

पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में निषाद ने जीता रजत
अंब। फ्रांस के पेरिस में हुए पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 (Para Athletics World Championship) में अंब उपमंडल के बदाऊं गांव के निषाद कुमार ने रजत पदक (Silver Medal) जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 2 पॉइंट 9 मीटर हाई जंप (High Jump) लगा कर रजत पदक को अपने गले में डाला है। निषाद की इस उपलब्धि से उपमंडल में खुशी का माहौल है।
इससे पूर्व निषाद ने पैरा एथलेटिक्स ओलंपिक में 2 पॉइंट 6 मीटर हाई जंप लगा कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। निषाद की वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह उपलब्धि अपने आप में कई मायने रखती है। इस प्रतियोगिता में भले ही उसने सिल्वर मेडल पाया है। मगर उसने पैरा ओलंपिक में भी अपने प्रदर्शन में भी सुधार किया है। पैरा ओलंपिक्स में यहां उसने 2 पॉइंट 6 मीटर श्री हाई जंप लगाया था वहीं उसने पैरिस में इसमें सुधार करते हुए 2 पॉइंट 9 मीटर जंप लगा कर सिल्वर मेडल जीता है।
यह भी पढ़े:टीम कॉम्बिनेशन ठीक किए बिना वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता भारत: युवराज
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group